पंडरिया। ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया मे विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमे विद्यार्थियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्र छात्राओं की प्रदर्शनी देख हर कोई आकर्षित हो गया। शिक्षको एवम् अतिथिओ ने बच्चों की प्रदर्शनी देख उनका उत्साहवर्धन किया। दस प्रतिभागी छत्राओ ने मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए। जिसमें सौरमंडल आकर्षण का केन्द्र रहा इस माडल को प्रथम पुरुस्कार मिला। दृतीय स्थान सूर्य के दिन रात का मॉडल तृतीय स्थान जल चक्र को मिला। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षिका ज्योति ध्रुव ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से प्रतिभागी बच्चो में वैज्ञानिक सोच विकसित होते हैं। उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आती है। इन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त खिलेश्वर पटेल, द्वितीय स्थान मुकेश एवम् तृतीय स्थान चांदनी पनागर को प्रोत्साहन राशि के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य संतोष कुमार साहू, व्याख्याता महेंद्र कंठले, रोशनी पटेल,विज्ञान मंत्री उमाशंकर पटेल,बाल वैज्ञानिक करिश्मा साहू, अनीश टोंडे ,विमल पटेल,खिलेश्वर पटेल एवम् समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

- October 4, 2023