गाड़ा डीह कानाकोट नहर पुलिस के पास बेच रहा था अवैध रूप से शराब, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 16 पौवा जप्त


उतई। उतई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज एक अवैध शराब बिक्री करने वाले को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पौहा में रहने वाले अर्जुन ठाकुर गाड़ा डीह काना कोट नहर पुलिस के पास सफेद बोरी में रखकर अवैध रूप से शराब बेच रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। जिसमे 16 पौवा के साथ आरोपी पकड़े गए।