पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय पाटन परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया। उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, त्याग और देशसेवा के आदर्शों को स्मरण किया।
इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और दोनों महान विभूतियों के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।






