पाटन। ग्राम पंचायत धौराभाठा के पंचायत भवन में महात्मा गांधी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, सेवा और गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच विनय चंद्राकर सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।







