गनियारी लोक कला महोत्सव आज से, जुटेंगे कलाकार

भिलाई। गुरु घासीदास कला व साहित्य विकास समिति द्वारा गनियारी लोक कला महोत्सव का आयोजन 17 व 18 फरवरी को किया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि 14 वर्षों से आयोजित हो रहे इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल के कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ लुप्त होती छत्तीसगढ़ की लोक विधाओं को जीवित रखना है।

आयोजन के पहले दिन सुबह 11 बजे महोत्सव का शुभारंभ होगा। प्रथम दिवस विभिन्न मंडलियों द्वारा प्रस्तुति के बाद रात में लोक छाया छाया चंद्राकर की टीम सांस्कृतिक प्रस्तुति देगी। द्वितीय दिवस 18 फरवरी को विभिन्न मंडलियों की प्रस्तुति होगी।

रात में सुनील सोनी नाइट की रंगारंग प्रस्तुति होगी।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, अध्यक्षता पद्मश्री डा. आरएस बारले, विशिष्ट अतिथि सीता साहू, इंद्रजीत सिंह छोटू, अशोक अग्रवाल, पंकज सिंह होंगे। समापन एवं सम्मान समारोह के अतिथि चैतन्य बघेल, अध्यक्षता राजेंद्र साहू, सभापतिं कृष्णा चंद्राकर, सुजीत बघेल, सुरेश सिंघानी व देवेंद्र छतीजा होंगे।

इस अवसर पर पद्म भूषण डा. तीजन बाई, पद्मश्री डा. आरएस बारले, दिनेश चतुर्वेदी, डा. सीबीएस बंजारे, लीलाधर वर्मा, डा. राम मनोहर कुरें, अप्पल नायडू, केके खेलवार, बीएल कुरें, एसआर बांधे का सम्मान किया जाएगा।