पंडरिया- नगर से सटे ग्राम मोहतरा खुर्द स्थित उद्यानिकी विभाग के नर्सरी में माली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिसमें प्रशिक्षार्थियों को 1 महीने तक दिया जाएगा। 5 जनवरी को NHM
अंतर्गत माली प्रशिक्षण (200 घंटे) कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि ईश्वरी चेलसे कृषि सभापति जनपद पंचायत पंडरिया, अंजनी रमेश साहू जनपद सदस्य, लालजी चेलसे (प्रतिनिधि कृषि सभापति) , रमेश साहू प्रतिनिधि जनपद सदस्य एवं विभागीय अधिकारी वेदप्रकाश चंद्रवंशी उद्यान अधीक्षक रोपनी मोहतराखुर्द, संजय सिंह राजपूत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 5 बजे तक अधीक्षक वेद प्रकाश चंद्रवंशी,फील्ड ऑफिसर संजय सिंह राजपूत द्वारा 30 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।जिसमें फसल लगाने की विधि,बीज रोपण का समय,उत्पादन बढ़ाने के अलावा उन्नत कृषि तथा कृषि से अधिक आय प्राप्त करने की जानकारी प्रदान की जा रही है।







