बेग लेस डे पर माला बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन


पंडरिया।ब्लाक के मिडिल स्कूल लिम्हईपुर में शनिवार को बैगलेस डे पर माला बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


प्रथम, द्वितीय,तृतीय,चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शाला परिवार द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत BULLYING (बुल्लिंग) पर एक्टिविटी कराकर इसके दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।
Bullying के तहत् बच्चों ने भी किसी को डराना,धमकाना,चिढ़ाना,बेइज्जती करना,तमाशा करना आदि न करने का संकल्प लिया,जिससे किसी की आत्मविश्वास को ठेस न पहुंचे।
Bullying के कारण भविष्य में होने वाले मानसिक रोग से मुक्ति हेतु यह कार्यक्रम बच्चों को बहुत पसंद आया।