गातापारा के लाल डॉ. प्रदीप साहू बने असिस्टेंट प्रोफेसर, गांव में हर्ष का माहौल, तहसील साहू समाज के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने दी प्रदीप साहू और उनके परिवार को बधाई

गातापारा (पाटन, जिला दुर्ग) : ग्राम गातापारा के लिए गर्व का क्षण आ गया है। गांव के होनहार युवा डॉ. प्रदीप साहू, सुपुत्र श्री दिलवर साहू का चयन अंतर्राष्ट्रीय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बड़ोदरा (गुजरात) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है।

धन्य हैं वो पिता, जिनके संस्कारों और आशीर्वाद से बेटा आज इस मुकाम पर पहुंचा है।
श्री दिलवर साहू जी की मेहनत और त्याग ही डॉ. प्रदीप साहू की इस सफलता की असली नींव है।

इस खबर के मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया और लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

डॉ. प्रदीप साहू की इस सफलता पर तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, पक्षेत्रीय अध्यक्ष टेसराम साहू, सरपंच रेवाराम साहू, नित्यानंद साहू, गजेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, दिलीप साहू, युवराज साहू, पवन साहू सहित समस्त ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

बधाई देने वालों ने कहा कि डॉ. प्रदीप साहू की यह सफलता सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे गांव, तहसील और समाज की सफलता है। उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष ने आज पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

ग्रामवासियों ने कहा कि डॉ. प्रदीप साहू की सफलता से गांव के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी। अगर मन में ठान लिया जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।