बलराम यादव
पाटन। गौड़पेंडरी के पास हुई सड़क दुर्घटना में अभी भी गाड़ी मौके पर खड़ी हुई है। भीड़ को देखते हुए एसडीओपी अनूप लकड़ा सहित पाटन एवं उतई थाना के टी आई के साथ पुलिस वाले काफी संख्या में यहां पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों का मांग है की गाड़ी के मालिक मौके पर पहुंचे और मुआवजे प्रदान करें जिससे कि परिवार को राहत मिल सके।






