बलराम यादव
पाटन। गोड़ पेडरी में हुई सड़क दुर्घटना का मामला धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों की भीड़ अभी भी मौके पर है। ट्रक को मौके से ले जाने नहीं दिया जा रहा है । ग्रामीणों की मांग है कि ट्रक मालिक जब तक मौके पर नहीं आएगा और मुआवजा नहीं देगा तब तक यहां से नहीं हटेंगे। घटना की खबर मिलते ही नायाब तहसीलदार मनोज रस्तोगी भी मौके पर पहुंच गए हैं। वह भी ग्रामीण से चर्चा कर रहे हैं।
धीरे धीरे पुलिस वालो की संख्या में मौके पर बढ़ती जा रही है।







