नगरी/सिहावा,बेलरगांव।पीएचपी हटवारापारा बेलरगांव में गौरा-गौरी विसर्जन का पर्व बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती स्वरूप गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में महिला, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और “गौरा-गौरी माता की जय” के जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा।

यात्रा में शामिल श्रद्धालु नाचते-गाते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे, जहां भावभीनी विदाई के साथ गौरा-गौरी का विसर्जन किया गया।
इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।






