अंडा। फोटो। पुलगांव में प्रतिवर्ष की भांति दिवाली के दूसरे दिन बड़ी धूमधाम से गौरी गौरा की शोभा यात्रा निकाली गई !
सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत दुबे ने बतलाया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी ईशर राजा गौरी गौरा समिति के तत्वाधान एवं वार्ड वासियों के सहयोग से गौरी गौरा के जयकारे एवं ढोल नगाड़े के बीच शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर गोंडवाना समाज की महिलाये मंगल गीत गति नजर आई एवं समाज की युवाओं ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर आतिशबाजी करते नजर आए। आम जनमानस ने भी एकता एवं उत्सव का परिचय देते हुए आयोजन को आनंद एवं उत्साह के रंगों से भर दिया।
दुबे ने बताया कि फुलगावँ में काफी लंबे समय से यह आयोजन होते आ रहा है
उक्त अवसर पर राजू ठाकुर ,रवि मंडावी, दिनेश यादव, गोकुल साहू ,ऋषभ दुबे रामेश्वरी नेताम दीपा, पिंटू मांडवी ,अष्टोरा बाई भारत नेताम, नद नेताम विदेशी रजत दुबे ,घनाराम ,गिरजा बाई, छबीली बाई, सुरजा, सावित्री, अजय ,योगेश अनिता नेताम ,शत्रुघ्न नेताम एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं गोंडवाना समाज के लोग उपस्थित थे।







