राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया-ब्लाक अंतर्गत ग्राम बिजाभाठा में गौठान की स्थिति खराब है।जिसे ग्राम के सिद्धिविनायक समिति ने सुधार की मांग करते हुए फेंसिंग कार्य कराया है।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के अति महत्वपूर्ण नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना निर्मित गौठान योजना सुदृढ़ होने के बजाय अपने दम तोड़ते हुये नजर आ रही है।लाखों रुपए खर्च करने के बादे गौठान की स्थिति पूर्व की भांति नजर आने लगी है।सरकार की नीति नियम कानून सिर्फ कागजों पर सिमट कर रह गयी है। डबरी पंचायत के ग्राम बीजाभाठा मे बने गौठान पर 2 वर्ष पूर्व 16 एकड़ भूमि को मॉडल गौठान के लिए खाली करवाया था, विधायक, मंत्री,व मुख्यमंत्री को मॉडल गौठान के अनूरूप काम माँगा गया।किन्तु शासन प्रशासन से सहयोग नहीं मिल पाया।सामान्य गौठान के अनूरूप काम मिला। आज की स्थिति में गौठान में गोबर खरीदी का कार्य शुरू हुआ है,लेकिन जमीनी स्तर पर गौठान काफी जर्जर हो चुकी है।गोबर तो खरीद लिया गया है,पर उसे खाद बनाने के जगह काफी जर्जर हो चुके हैं। गौठान में नहीं पशु को रखने के लिए शेड कव्यवस्था है। पानी पिलाने के लिए सोलर पंप अभी तक लगाया गया है,पानी भरने के लिए जो टंकी भी बनाए गए हैं,वह भी टूट फूट गए हैं।
समिति ने लगाया फेंसिंग तार- ग्राम के सिद्धिविनायक नवयुवक समिति ने शासन से गौठान में सुधार की मांग की है।लेकिन सुधार नहीं किया जा रहा है,जिसके चलते समिति गौठान के सुधार में जुटी हुई है।समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया की उनकी समिति गौ सेवा के लिए बढ़-चढ़कर काम कर रही हैँ, शासन से सहयोग नहीं मिलने पर समिति के सदस्यों ने निजी सहयोग से 16 एकड़ भूमि को लोहे के एंगल और कटीली तार से घेरकर सुरक्षित किया हैँ।जिसमें पौधारोपण किया गया।वहीं गांव के लोगो को वहां पर रोजगार भी उत्पन्न करा रहे हैं।उन्होने शासन – प्रशासन से अनुरोध किया है कि वह गांव में अधिक से अधिक सहयोग करे जिससे लोगो को पलायन से मुक्त कर गांव मे ही रोजगार सृजन करा सके।
