गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ : 108 घरों में हुआ गायत्री महायज्ञ, गूंजे वैदिक मंत्र

अण्डा।ग्राम अंडा (गांधीनगर) में 108 घरों में गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ एवं हवन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान घर-घर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन किया गया, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
अंडा, विनायकपुर क्षेत्र के जनपद सदस्य अजीत चन्द्राकर ने परिवार के साथ समय-समय पर गायत्री महायज्ञ, नियमित हवन एवं गायत्री मंत्र साधना (पुरश्चरण) जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य लोगों में संस्कार, नैतिकता एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास करना है।
इसके अलावा स्वास्थ्य रक्षा एवं मानसिक शांति के लिए गर्मी के मौसम में सामूहिक “प्रज्ञा योग” शिविर तथा “गृहे-गृहे यज्ञ” कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से लोगों को योग, ध्यान एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि आने वाले समय में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।