अंडा। सनराईज पब्लिक स्कूल, ग्राम- अंडा, में एकादशी के पावन अवसर पर बच्चों में नैतिक शिक्षा व संस्कार के लिए आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गायत्री यज्ञ एवं एकादशी यज्ञ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को भारतीय संस्कृति और विद्यारंभ संस्कार और विधार्थी जीवन में नैतिक शिक्षा के महत्व को अवगत कराया गया।। यह आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया।कार्यक्रम को लेकर बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आचार्य ने कहा कि आज के समय में बच्चों को संस्कारों से जोड़ना बेहद जरूरी है। गायत्री मंत्र बच्चों में एकाग्रता, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद करता है।
विद्यालय के बच्चों को विद्यारंभ संस्कार के द्वारा शिक्षा सामग्री (कॉपी-पुस्तक) के सम्मान और उनके उचित रख-रखाव के बारे में विशेष मार्गदर्शन दिया गया। विद्वान पुरोहितों द्वारा विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस धार्मिक अवसर पर ग्राम अंडा गायत्री परिवार के सस्थापक डॉक्टर सिन्हा, व भनपुरी के गायत्री पुरोहित श्री देशमुख, व प्रिंसिपल जितेंद्र साहू व पालक समिति अध्यक्ष राजेंद्र साहू, समस्त शिक्षक स्टाफ, और बहुत से अभिभावकों और नन्हे विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से आहुति दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करना था।







