संजय साहू

अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम थनौद (अंजोरा)में कोसरिया यादव समाज सर्किल खाड़ा का वार्षिक अधिवेशन व गीता जयंती महोत्सव ग्राम थनौद (अंजोरा )में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर किया गया। इसके बाद समाज की महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकली गई। कलश यात्रा गांव के चौराहे से निकल कर गांव का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस कार्यक्रम में खाड़ा सर्किल के 25 गांव के यादव समाज के लोग शामिल हुए।


इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि यादव समाज बड़ा सौभाग्य शाली समाज है जिन्होंने भगवान श्री कृष्ण के वंश में जन्म लिया है। भगवान कृष्ण भी यादव समाज में जन्म लिए थे। यादव समाज की तुलना भागवान कृष्ण से करते हुए कहा कि जिस तरह भागवान श्री कृष्ण की चेहरे में मुस्कान रहती है गोमाता की सेवा व प्रेम करते हैं उसी प्रकार यादव समाज के लोग भी गोमाता से प्रेम व उनकी सेवा मन से करते हैं। समाज के लोग हमेशा मदद करने को आतुर रहते हैं। समाज के लोग भाईचारा व नशामुक्ति से जुड़ें, इस कार्य क्रम के मुख्य अतिथि ललित चन्द्राकर ने कहा कि समाज को नशामुक्ति व भाईचारे से जुड़ना होगा। सभी समाजिक प्रक्रियाओं पर ध्यानाकर्षित करते हुए समाज को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने आग्रह किया। समाज के महिलाओं को आगे लाने व उसे सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया गया। इसके अलावा पदाधिकारियों व सामाजिक लोगों ने विभिन्ना विषयों पर चर्चा की गई।
बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
इस कार्यक्रम में बधाों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर, अध्यक्षता दुर्ग जिलाध्यक्ष दुर्ग जिला यादव महासभा के अध्यक्ष बोधन यादव ,विशेष अतिथि पूर्व गृहमंत्री छ.ग शासन ताम्रध्वज साहू,पद्म श्री व कर्म वीर विजेता फूलबासन यादव ,, नंद कुमार सेन अध्यक्ष केश शिल्प कला बोर्ड छग , पुष्पा भुवनेश्वर यादव अध्यक्ष दुर्ग जिला पंचायत , देवेंद्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, , जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, सरंपच ग्राम पंचायत थनौद जागेश्वरी देशमुख, सहकारिता प्रकोष्ठ रिवेंद्र यादव, हरेंद्र देव धृतलहरे जनपद सदस्य थनौद, अंजोरा, व ब्लाक अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस कमेटी व पूर्व सभापति जनपद पंचायत प्रदीप चंद्राकर , मुकेश बेलचंदन पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व केंद्रीय सहकारिता अध्यक्ष दुर्ग , प्रीतपाल बेलचंदन , जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, दुर्ग जिला युवा अध्यक्ष यादव समाज प्रीतम यादव , दुर्ग महिला अध्यक्ष यादव समाज सुश्री अर्चना यादव , शंकर यादव, रामचंद्र यादव , लच्छीराम यादव, प खिलेंद कुमार यादव (संजू) दुर्ग जिले के समस्त यादव समाज सकींल अध्यक्ष रहेगे ,कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोसरिया यादव समाज सर्किल खांडा के अध्यक्ष गुमेंद्र यादव ,उपाध्यक्ष भोजराम यादव, सचिव भारत यादव ,कोषाध्यक्ष नंदकुमार , महामंत्री उमेंद्र यादव , महामंत्री प्रहलाद यादव, सकींल युवा अध्यक्ष युवराज यादव, सकींल महिला अध्यक्ष टिकेश्वरी यादव, गोपाल सखा सोहन यादव संरक्षक महेश्वर यादव, खुमान यादव , फिरंगी राम यादव चिगरी , बेला यादव चिंगरी,चेतन यादव चिगरी , रामाधार यादव भरदा , प्रीतम यादव तिरगा ,व हेमंत यादव रुदा , टीकाराम मासाभाठ , नंद कुमार यादव अंजोरा , वीरेंद्र यादव भानपुरी, भोजराम यादव भोथली , नंद कुमार यादव मतवारी , श्याम सुंदर यादव अंडा, राजू यादव निकुम, नेमीचंद यादव मतवारी , दुर्जन यादव भरदा, सुदर्शन यादव अंडा, मदन यादव अंजोरा ,गणेश यादव विनायकपुर, गौतम यादव आमटी ,तेजराम यादव चिरपोटी , शीशपाल यादव खांडा, नंद कुमार यादव भरदा, अवध यादव विनायक पुर,सीताराम यादव मासभाठ, टीकाराम यादव मासाभाठ, गोवर्धन यादव थनौद ,मदन यादव , एवं समस्त कोसरिया यादव समाज सर्किल खाड़ा के समस्त सरपंच गण उपसरपंच ,पाली पंच, महिला, संगठन, युवा संगठन समस्त पदाधिकारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है , यह जानकारी सचिव खाड़ा सर्किल भारत यादव ने दी।






