गीतांजलि साहू ने स्कूल में किया टॉप, बढ़ाया क्षेत्र का मान


पाटन। कक्षा 12वीं (गणित संकाय) के परीक्षा परिणाम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेलूद की छात्रा गीतांजलि साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
गीतांजलि साहू, पिता लेमन साहू की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता से परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने बताया कि गीतांजलि शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उन्होंने कड़ी मेहनत व लगन से यह उपलब्धि हासिल की है।
विद्यालय प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने गीतांजलि को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं परिजनों और ग्रामीणों ने भी उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।