
राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । सामान्य वर्ग पंडरिया द्वारा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विधानसभा के विशेष सत्र 1 व 2 दिसंबर 2022 को असवैधानिक आरक्षण 76% प्रतिशत को संसोधन करने के विरोध में ग़ांधी चौक से सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन किया।लोगों ने बताया कि यह एक ऐसा संसोधन विधेयक है,जो छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक नागरिक को प्रभावित करेगा। जिससे परिणाम और भी ज्यादा विवादित होंगे।वही राज्य के लिए हितकर नही होगा।ऐसे महत्वपूर्ण विधेयक को विधानसभा के विचार हेतु प्रस्तुत करने के पूर्व राज्य सरकार के द्वारा संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेद व उच्चतम न्यायालय के द्वारा पूर्व में 50 प्रतिशत से ऊपर बढ़े हुए आरक्षण को उच्चतम न्यायालय बिलासपुर के द्वारा खारिज कर दिया गया था। वहीं न्यायालय ने भी स्पष्ट कर दिया है कि जनसंख्या वृद्धि का कोई आधार नही है।जिसे लेकर सामान्य वर्ग पंडरिया द्वारा कांग्रेस की भुपेश बघेल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।सामान्य वर्ग पंडरिया द्वारा ग़ांधी चौक से मोटरसाइकिल के द्वारा नगर भ्रमण कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डीआर डाहिरे को प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम 76% आरक्षण को वापस लेने के संबंध में ज्ञापन सौपा गया।साथ ही जल्द से जल्द मांगो को पूरी करने की अपील की गई है। सामान्य वर्ग के लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर 7 दिवस के भीतर मांगो को पूरा नही किया जाता है तो उग्र से उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे।






