धीवर समाज अण्डा परगना का आम चुनाव संपन्न…संजू बाघमार बने अध्यक्ष

अंडा। दुर्ग धीवर समाज अण्डा परगना का वार्षिक आम चुनाव ग्राम अण्डा में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का संचालन महासभा रायपुर के अध्यक्ष सुरेश धीवर, अभनपुर अध्यक्ष वेदव्यास धीवर, दुर्ग अध्यक्ष दासु धीवर तथा समाज के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।
चुनाव के बाद संजू बाघमार को अण्डा परगना का अध्यक्ष, जीतेन्द्र धीवर को सचिव तथा जागेश्वर धीवर को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने नवनिर्वाचित टीम से समाज के विकास, शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।
चुनाव में अण्डा परगना के 34 गांवों के सामाजिक भाइयों ने भाग लिया। इनमें अंडा, रिसामा, ओटेबंध, चिंगरी, भानपुरी, चंदखुरी, भरदा, निकुम, अछोटी, कुथरेल, देवरी, जंजगिरी, नहर, खपरी, साजा, धर्मी, कचांदुर, तिरगा, विनायकपुर, डंगनिया, सिरसिदा, गोरखापार, सकरौद, बेलटिकरी, राहुद, हीरु खपरी, मचौद, चौरेल, पैरी, मोहदीपाठ, खुरसुल, खुरसुनी, गोडेला, चंगोरी, संजारी और बघेली गांवों के समाजजन शामिल हुए।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज की एकजुटता एवं प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।