राजपूत क्षत्रिय समाज का आम जलसा कार्यक्रम सम्पन्न…विधायक भावना हुई शामिल


पंडरिया।नगर के महाराणा प्रताप भवन में सोमवार को राजपूत क्षत्रिय महासभा उपसमिति पंडरिया द्वारा वार्षिक आम जलसा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उत्कृट विधायक भावना बोहरा शामिल हुई।श्रीमती भावना बोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षत्रियों में एक भावना होती है कि जहां चुनौती होती है,उसी कार्य को पहले प्राथमिकता देते हैं।उन्होंने कहा कि क्षत्रिय मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चन्द्र के आदर्शों पर चलते हैं। क्षत्रिय जो बोलते हैं, वही करते हैं।वे खुद क्षत्रिय धर्म का पालन करती हैं।क्षत्रिय अपने बात से मुकरते नहीं हैं।उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति होती है,समाज को संगठित बनाने के लिए सभी लोग एकमत होकर कार्य करें। श्रीमती बोहरा ने कहा कि पुरुषों से ज्यादा साहस क्षत्रिय महिलाओं में भी होती है।वे युद्ध के परिणाम से अवगत होते हुए भी पुरुषों को तिलक लगाकर घर से युद्ध के लिए भेजती हैं।क्षत्रिय हमेशा से ही त्याग व सुरक्षा के लिए समर्पित रहे हैं।


इसके साथ ही महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस,पूर्व अध्यक्ष होरी सिंह दौड़,भूपेंद्र सिंह ठाकुर सहित केंद्रीय महिला अध्यक्ष रश्मि सिंह,कोषाध्यक्ष नीरज सिंह,प्रचार सचिव जितेंद्र सिंह,अशोक सिंह,घनश्याम सिंह,अजय सिंह,अनुराग सिंह,महेंद्र सिंह ने सभा को संबोधित किया।उनके द्वारा समाज को सुदृढ़ बनाने की बात कही।अतिथियों ने बताया कि क्षत्रिय समाज हमेशा जरूरतमंद के सहयोग के लिए प्रथम पंक्ति में रहा है।साथ ही देश की रक्षा व संस्कृति की रक्षा के लिए बलिदान दिया है।बजरंग सिंह बैस ने कहा कि समाज मे निरन्तर सुधार का प्रयास किया जा रहा है।


इससे पूर्व पंडरिया उपसमिति के सचिव रविकांत सिंह द्वारा सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत कर पंडरिया उपसमिति के भौगोलिक स्थिति व राजनैतिक परिस्थियों से परिचय कराया।वहीं कोषाध्यक्ष अनिरुध्द सिंह ने समिति के आय-व्यय प्रस्तुत किया।इसके अलावा समाज के बच्चे जो प्रतियोगी परीक्षा में चयनित हुए हैं तथा 10 बारहवीं में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया तथा सेवा निवृत्त शासकीय कर्मचारी अधिकारी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष प्रशांत सिंह चौहान,रविकांत सिंह,अनिरुध्द सिंह,सुरेश सिंह दौड़,इंद्रजीत सिंह,दरब सिंह,खेम सिंह,रामकुमार सिंह,छबिलाल सिंह,मनोज सिंह बैस,आरके बैस,मोहन राजपूत, जितेंद्र सिंह,साहेब लाल सिंह,सुरेंद्र सिंह, गोरे सिंह,घनश्याम सिंह,रामजी सिंह,बिरेन्द्र सिंह,घनश्याम सिंह,सोनू ठाकुर,गोलू ठाकुर,आकाश सिंह,ओजस सिंह राजपूत,अनुभव सिंह,श्रेयस सिंह,शशांक सिंह,बाबा सिंह,विनोद सिंह, मार्तण्ड सिंह,सुरेंद्र ठाकुर,
प्रतियोगिता आयोजित की गई– जलसा कार्यक्रम के दौरान अनेक प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें रंगोली, मेंहदी व थाली सजाओ प्रतियोगिता रखा गया।जिसमें महिलाओं व बालिकाओं ने भाग लिया।रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रेजल सिंह व द्वितीय स्थान योगेश्वरी सिंह राजपूत ने प्राप्त किया।वहीं मेंहंदी में प्रथम स्थान कृतिका राजपूत ने प्राप्त किया।इसी तरह थाली सजाओ में प्रथम तनु ठाकुर द्वितीय रीना सिंह व तृतीय स्थान विजया चौहान ने प्राप्त किया।
भवन के लिए 20 लाख देने की घोषणा-मुख्य अतिथि भावना बोहरा ने राजपूत क्षत्रिय समाज के भवन निर्माण के लिए 20 लाख देने की घोषणा की तथा जमीन के लिए कलेक्टर व शासन स्तर पर बात कर प्रदान करने की घोषणा की।उन्होंने इसके अलावा आवश्यक सहयोग करने की बात कही।