जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा आज, गहमा गहमी होने के आसार,जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी और विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू उठायेंगे विभिन्न मामले


पाटन। जिला पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को आयोजित है। यह बैठक काफी गहमा गहमी होने के आसार नजर आ रहे है। पाटन विधानसभा क्षेत्र में अभी विभिन्न समस्याएं व्याप्त है। इसे लेकर जिला पंचायत देवेंद्र चंद्रवंशी और विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू मुखर रह सकते है। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग अभी युक्तियुक्तकरण किया गया है। जिसमें बहुत से विसंगति देखने को मिल रही है। आलम यह है कि प्रधानमंत्री जी के महत्वपूर्ण योजना के तहत संचालित पीएम श्री विद्यालय मे पालको को  ताला लगाना पड़ रहा है। वही रानी तराई और जाम गांव एम में विद्यालय का कोड समाप्त किया जा चुका है। लेकिन अभी अभी बच्चे पढ़ाई कर रहे है। स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम क्लास छठवीं से आठवीं तक के बच्चों के लिए दोनों स्कूल में एक भी शिक्षक नहीं है। इसी तरह अभी किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। इसके अलावा जल जीवन मिशन, सिंचाई विभाग , पीएम आवास योजना में भी विभिन्न खामियां है जिसे सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा। जिस तरह से कांग्रेस समर्थित सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी और विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने सामान्य सभा को लेकर होम वर्क किया है इससे सभा हंगामेदार रहने की संभावना है।