जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा की बैठक, धान खरीदी और स्वामी आत्मानंद स्कूल के मुद्दे पर गरमाया सदन, किसानों को टोकन लेने में परेशानी का मुद्दा छाया रहा, बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों की जारी होगा नोटिस


बलराम यादव
पाटन। जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा की बैठक आज काफी गरमाया रहा।  शुरुआत में विभागीय कार्यों की समीक्षा के बाद कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं को सदन पर  रखा।  वहीं भाजपा समर्थित जनपद सदस्य भी अपने क्षेत्र के विभागीय  कार्य एवं समस्याओं को सदन में रखा है।  धान खरीदी में टोकन लेने के लिए हो रही परेशानी का मामला भी सदन में उठाए गए । वहीं पाटन ब्लॉक में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए गए। इस मामले में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के समर्थित जनपद सदस्यों में विवाद की स्थिति भी बन गई थी।  जनपद की सामान्य सभा में विभिन्न विषय पर चर्चा की गई जिससे की हितग्राहियों को लाभ मिल सके। इस बैठक में जो विभागीय अधिकारी अनुपस्थित थे उसे नोटिस जारी किए जाने का प्रस्ताव ही पारित किया गया।

जनपद के पदेन सदस्य सरपंच रूपेंद्र शुक्ला और विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा ने पाटन ब्लॉक में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल के दुर्दशा के बारे में सदन में बात रखी। वही सदन में अधिकारी के जवाब देने के बजाय जनपद सदस्य खेमलाल देशलहरे ने जवाब दिया। जिसके कारण सदस्यों में आक्रोश देखी गई। इस विषय पर कुछ समय के लिए सभागार में काफी हंगामा भी हुआ। इसके दिनेश साहू ने धान खरीदी में टोकन की समस्या को लेकर बाते रखी है। लेकिन सहकारिता विभाग से कोई भी नहीं पहुंचा था जिसके कारण सदस्यों को जवाब नहीं मिला। सदस्यों की नाराजगी को देखते हुए तहसीलदार पाटन को बैठके बुलाया गया जिसके बाद तहसीलदार ने सदस्यों के सवालों का जवाब दिया। जल जीवन मिशन को लेकर भी सदन गर्माया रहा।  कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने जन जीवन मिशन में जो आंकड़ा प्रस्तुत किया जा रहा है उसे लेकर सवाल किया। बैठक में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, रूपेंद्र शुक्ला, सहित ब्लॉक के विभागीय अधिकारी अन्य मौजूद रहें।