
पाटन। पाटन।आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पाटन आगमन बहुजन समाज पार्टी के लिए भारी पड़ गया। बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव राजेंद्र कुमार बघेल ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेश प्रवेश करने की घोषणा की । इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनको कांग्रेस में शामिल होने पर शुभकामना दी। आज बहुजन समाज पार्टी के दुर्ग जिला महासचिव राजेंद्र बघेल ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है । उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में चल रहे कार्यों पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास के लिए कांग्रेस की रीति नीति जो चल रही है वह काफी महत्वपूर्ण है। कांग्रेस ही छत्तीसगढ़ का विकास कर सकती है।






