पंडरिया के वन परिक्षेत्र अधिकारी घनश्याम देवदास को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

राजकुमार सिंह ठाकुर

पण्डरिया । वन परिक्षेत्र अधिकारी पण्डरिया पूर्व घनश्याम देवदास को सेवानिवृत्त होने पर अवसर पर विभाग के कर्मचारी-अधिकारियों द्वारा गुरुवार को विदाई दी गई। देवदास शुक्रवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित एसडीओ जशवीर सिंह मरावी ने देवदास के कार्यकाल का सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी-अधिकारी को सेवाकाल के पश्चात सेवानिवृत्ति मिलती है।इस सेवा काल के दौरान बेहतर कार्य करने का अवसर मिलता है।सेवानिवृत होने के अवसर पर देवदास ने कहा कि सेवाकाल के दौरान उन्हें स्टाप के सभी लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ है तथा सभी से अच्छे संबंध रहे हैं।कार्यक्रम में देवदास को श्री फल ,शाल व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।साथ ही उनके द्वारा स्टॉप के साथ परिसर में एक पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में उपवनमंडलाधिकारी पण्डरिया जसवीर सिंह मरावी, उप वनक्षेत्रपाल जितेन्द बहादूर सिंह, वनपाल सुभाष चंद्र भारद्बाज,वनपाल जयकुमार बंजारे , वनपाल शब्बीर खाँन , एवं वनरक्षक तथा कार्यलीन स्टाफ उपस्थित थे।