घनश्याम साहू बने ब्लाक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के अध्यक्ष


पंडरिया-AICC की ऒर सें छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलेट, विजय जांगिड़ के निर्देश सें छत्तीसगढ़ मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का अनुमोदित लिस्ट जारी किया गया।जिसमे घनश्याम साहू की मेहनत, सक्रियता पार्टी निष्ठा, मिलनसार योग्यता को देखते हुए आम जनता और किसान, सभी वर्गों के बीच पकड़ बनाने के लिए घनश्याम साहू को पंडरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। घनश्याम साहू पूर्व मे जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री, पूर्व जिला जेल संदर्शक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका पंडरिया औऱ साहू समाज मे भी लगातार जिला, प्रदेश पदाधिकारी के रूप मे काम कर रहें है! ओबीसी महासभा का वर्तमान मे प्रदेश सचिव भी हैं।
श्री साहू की सक्रियता औऱ मेहनत को देखते हुए पंडरिया ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया ।ब्लाक अध्यक्ष के शपथ लेने के बाद पूरा क्षेत्र के किसान जन , कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं में लोगो बहुत उत्साह बना हुआ है।