मुंगेली। लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। यह नियुक्ति कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने किया हैं। श्री वर्मा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मुंगेली जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं , नेताओं में काफी हर्ष है। इसके अलावा लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष को इतनी बड़ी जवाबदारी मिलने पर समाज के लोगो ने भी हर्ष जताया है।







