घुघुवा(क) ग्रामवासियों में आक्रोश, हो सकता है कोई बड़ा निर्णय, रविवार को सुबह गांव बैठक होगा। एक कम्पनी को एन ओ सी दिए जाने का विरोध शुरू

पाटन। क्षेत्र के ग्राम घुघुवा(क) में खुल रहे यूरोसेम कंपनी को ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामवासियों को कोई भी जानकारी दिए बिना एन ओ सी अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने से आक्रोशित आशंकित ग्रामवासी संबंधित कंपनी संचालन से लाभ, हानि, सुविधा, असुविधा, समस्या आदि के संबंध में पूरे गांव वालों से चर्चा हेतु ग्रामवासियों का बैठक प्रातः 8 बजे से रविवार 10 मई को बाजार चौक घुघुवा(क) में आयोजित किया जा रहा है, इस बैठक में ग्राम के समस्त जनप्रतिनिधि समस्त ग्रामवासी परिवार को अनिवार्य रूप से उपस्थिति प्रदान करने निवेदन किया गया है, इस बैठक में आक्रोशित आशंकित ग्रामवासी अपने ग्राम के भविष्य को सुरक्षित रखने हेतु कोई भी बड़ा निर्णय ले सकते हैं, बैठक में मीडिया वाले भाइयों के उपस्थित होने की संभावना है।