पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के खुडमुड़ा वार्ड में आज विभिन्न निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। निर्माण कार्यों की शुरुआत भूमि पूजन कर किया गया । इस कार्य के लिए अमलेश्वर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नंदिनी पठारी एवं उपाध्यक्ष उमेश साहू सहित पार्षदों की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शौचालय निर्माण एवं गौठान निर्माण की स्वीकृति प्रदान दी थी। इसके बाद आज इस कार्य का भूमि पूजन के साथ शुरुआत हुआ। भूमि पूजन के अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के अध्यक्ष सुश्री नंदिनी पठारी, उपाध्यक्ष उमेश कुमार साहू, पार्षद धर्मेंद्र साहू सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

- September 25, 2023