जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दुल्लापुर जोन में कस्तुरबा विद्यालय की बालिकाओ का रहा दबदबा

राजकुमार सिंह ठाकुर

पण्डरिया । ब्लाक के दुल्लापुर बाजार में तीन दिवसीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें दिनांक 17 से 19 नवम्बर को विविध खेल, अकादमिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जोन के अंतर्गत दस संकुल ने प्रतिभाग किया। खेल आयोजन का शुभारंभ पंडरिया बीआरसीसी,अश्वनी चंद्राकर, ग्राम पंचायत दुल्लापुर की सरपंच रूखमणी थानुराम साहू, प्राचार्य मंजुला तिवारी एवम संकुल समन्वयक सतीश तिवारी, जनभागीदारी समिति के अध्य्क्ष संदीप गुप्ता एवम समस्त संकुल के संकुल समन्वयक ,शिक्षकों कस्तुरबा अधीक्षिका कामिनी जोशी के गरिमामय उपस्थिति में हुआ। कबीरधाम शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों में खेलों के प्रति रुचि जागृत करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, जागरूकता पैदा करने तथा खेल भावना के विकास के साथ – साथ अधिगम कौशल को खेल से जोड़ कर बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल किया गया है। खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, लंबी व ऊंची कूद, सुई धागा दौड़, जलेबी दौड़,मटका दौड़, कुर्सी दौड़,बोरा दौड़, फुगड़ी, शतरंज,खो-खो और कबड्डी को स्थान दिया गया। वहीं अकादमिक प्रतियोगिता में पहाड़ा, सुलेख सह श्रुतिलेख, अंग्रेजी कन्वर्सेशन, रंगोली, ड्राइंग तथा चलित विज्ञान माडल प्रतियोगिता कराई गई। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सामूहिक नृत्य,नाटक,प्रहसन, एकल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक तथा छात्र उपयोगी पुरस्कार का वितरण भी किया गया। पुरस्कार वितरण ग्राम पंचायत दुल्लापुर के सरपंच रूखमणी साहू पंच प्रतिनिधि गण पूर्व उपाध्यक्ष प्रगेश तिवारी की एवम अन्य शिक्षकों की उपस्तिथि में हुआसंकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में कस्तुरबा ग़ांधी बालिका आवासीय विद्यालय की बालिकाओ ने अधीक्षिका कामिनी जोशी के नेतृत्व में सभी खेलो में बाजी मारी एवम कबड्डी ख़ो ख़ो, गोला फेक, सांस्कृतिक कार्यकर्म,फैंसी ड्रेस, दौड़ कलश सजावट द्वितीय कूद,लंबी कूद रंगोली में प्रथम स्थान प्राप्त कर दुल्लापुर जोन को प्राप्त हुआ। किया।