सेलुद। शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय, सेलुद में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और दूर-दराज से आने वाली छात्राओं के लिए आवागमन को सुलभ बनाना है
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेलुद के सरपंच श्री खिलेश मारकंडे, उपसरपंच श्री राकेश साहू तथा पूर्व सरपंच श्रीमती खेमिन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों के हाथों साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच खिलेश मारकंडे ने कहा कि शिक्षा हर बेटी का अधिकार है और शासन की यह योजना बालिकाओं की पढ़ाई की राह को आसान बनाने में बेहद मददगार साबित हो रही है। उपसरपंच राकेश साहू एवं पूर्व सरपंच श्रीमती खेमिन साहू ने भी छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और उज्ज्वल भविष्य गढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया
इस कार्यक्रम के दौरान खिलेश मारकंडे राकेश साहू खेमिन साहू सहदेव जांगड़े संदीप ठाकुर m b बंजारे मैडम विजय टंडन श्री टी पी शर्मा विद्यालय का समस्त स्टाफ, ग्रामीण जनप्रतिनिधि, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया







