सेलूद स्कूल में छात्राओं का जलवा: निधि साहू बनी टॉपर, धात्री साहू दूसरे स्थान पर


पाटन।
स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेलूद में इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
दसवीं कक्षा में निधि साहू ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं धात्री साहू ने 91.16 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और परिजनों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विद्यालय प्रबंधन ने भी इस उत्कृष्ट परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।