छात्राएं सीख रहीं ग्राफिक्स डिजाइन और 3डी एनीमेशन की तकनीकें


पाटन।शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय पाटन में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत मीडिया एंड इंटरटेनमेंट की कक्षा 9वी,10वी,11वीं तथा 12 वी की छात्राओं को प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी की कार्यशाला में विषय से संबंधित प्रायोगिक जानकारी के लिए अविश एडूकॉम जोकि दुर्ग में स्थित है यहा ग्राफिक्स डिजाइन, 3डी एनीमेशन, फोटोग्राफी, विडियोग्राफी एवं अन्य डिजिट मीडिया संबंधी कोर्स करती है जहां के प्रशिक्षक राहुल शर्मा द्वारा अतिथि व्याख्यान(गेस्ट लेक्चर) करवाया गया उन्होंने ने बच्चो को ग्राफिक्स डिजाइन क्या होता है,किन सॉफ्टवेयर के माध्यम से ग्राफिक्स डिजाइन बनाया जाता है ग्राफिक्स डिजाइन के प्रकार, ग्राफिक्स डिजाइन में रंगो का महत्व, तथा 3डी क्या है, 3डी मॉडलिंग क्या होता है, 3डी मॉडल में टेक्सचर,किन सॉफ्टवेयर का उपयोग 3डी मॉडल बनाने में किया जाता है 3डी सॉफ्टवेयर ऑटोडेस्क माया को समझाया गया कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्ण जानकारी अर्जित करके स्वयं भी अलग अलग प्रकार के सवाल करके आपने ज्ञान अर्जित किए हैं, साथ ही श्री राहुल शर्मा के सहयोगी अंकित दास ने ग्राफिक्स डिजाइन और 3डी एनिमेशन की दुनिया में अपना कैरियर बनाने के अवसर विस्तार से जानकारी दिए । अतिथि व्याख्यान (गेस्ट लेक्चर) का आयोजन समग्र शिक्षा रायपुर के आदेशानुसार IEPL के राज्य समन्वयक श्री आदित्य पिल्लई एवं श्री बृजेश शुक्ला के निर्देशन में शाला के प्राचार्य श्रीमती प्रमिला चंद्राकार व व्यावसायिक प्रशिक्षक लालेश्वर देवांगन के द्वारा कराया जा रहा है l