पाटन।
भारतीय जनता पार्टी दरबार मोखली मण्डल के अंतर्गत ग्राम गबदी में आज “गांव चलो–घर चलो” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों से सीधे संपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय नेतराम निषाद जी उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यक्रम प्रभारी संगीता शर्मा (सरपंच, गबदी) ने ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान बूथ अध्यक्ष चंद्रशेखर कुंजाम सहित दीपक ठाकुर, धनेश्वर साहू, ओंकार यादव, डोमन कुंजाम, झम्मन यादव, सरिता कुंजाम, ज्योति साहू, परमिला साहू, बसंतीन यादव, जीमत कुंजाम एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में काम करना रहा।







