नगरी/सिहावा, बेलरगांव।गोंडवाना समाज सेवा समिति जिला धमतरी की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 01 जून को केकती सेंटर दुगली में आयोजित की गईथी, जिसमें समाज के संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से श्रवण मरकाम को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सचिव -भाव सिंह कोर्राम,कोषाध्यक्ष- आर डी नेताम प्रवक्ता- डोमार सिंह ध्रुव बनाए गए।

संरक्षक मंडल में श्रीमती अंबिका मरकाम, रामप्रसाद मरकाम, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, मयाराम नागवंशी एवं बिन्दा नेताम को दायित्व सौंपा गया।
तहसील अध्यक्ष के रूप में श्री टिकेश्वर ध्रुव नगरी, श्री रामजी नेताम मगरलोड एवं श्री कृष्णा मरकाम धमतरी को मनोनीत किया गया। जिला उपाध्यक्ष साधुराम नेताम, मनोज साक्षी एवं ईश्वर मंडावी , भावसिंह कोर्राम को सचिव, रूपसाय नेताम को सहसचिव, आर. डी. नेताम कोषाध्यक्ष ,डोमार सिंह ध्रुव को प्रवक्ता की जिम्मेदारी प्रदान की गई।
बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं सलाहकार मंडल के सदस्यों का चयन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी ने समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष श्री श्रवण मरकाम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, समाज में जागरूकता एवं युवा पीढ़ी को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बैठक के अंत में समाज के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की गई।उक्त बैठक में तसीलअध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव, रामप्रसाद मरकाम, मयाराम नागवंशी,परदेशीराम कोमरे,बुधराम साक्षी, उपाध्यक्ष भगवान सिंह नेताम,जितेंद्र कुंजाम, शोभीराम नेताम,जवाहर मरकाम,हरक मंडावी,सुखराम मरकाम,नारायण मरकाम,सचिव शत्रुघन साक्षी,सहसचिव सुरेंद्र नेताम,श्याम सुंदर नेताम, संतोष नेताम,राजू कावडे,दलगंजन मरकाम,महिला प्रभाग अध्यक्ष सतरूपा तमोवंशी,फुलेश्वरी नेताम,रामकुंवर मंडावी, जलबती नागेश,सोमनाथ नेताम,प्रमोद कुंजाम,राजेश समरथ, सोनाराम नेताम,सेवाराम नेताम, जग्गू राम मरकाम,राधे नेताम,जगदेव मरकाम, सहित बड़ी संख्या में जिला के विभिन्न तहसील से सामाजिक जन उपस्थित थे।







