घुंघवा में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 20 पंचायतों के ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं


पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम घुंघवा में सुशासन तिहार के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपनी समस्याएं एवं मांग पत्र लेकर पहुंचे।
शिविर में जिला स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री का वितरण भी किया गया।
शिविर का निरीक्षण करने कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह भी पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद विजय बघेल, भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, जिला पंचायत दुर्ग की सभापति नीलम चंद्राकार, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकार, मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर, जनपद सभापति प्रणव शर्मा, भाजपा महामंत्री दिलीप साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव, जनपद पंचायत सीईओ जागेंद्र साहू, एडिशनल सीईओ स्वेता यदु एवं सभी विभाग प्रमुखों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मोहित शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जनपद पंचायत सीईओ जागेंद्र साहू ने किया।