19 से 24 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा

दुर्ग। शासन के निर्देशानुसार जिले में 19 से 24 दिसम्बर 2024 तक सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने समस्त विभाग प्रमुख अधिकारियों को विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां बनाने एवं डेली प्रोग्रेस रिपोर्ट अपलोड करने कहा है। इसी प्रकार विभागों को सी.पी. ग्राम पोर्टल में लंबित आवेदनों का निराकरण एवं अन्य पोर्टल जैसे मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीएनजी, पीजी पोर्टल में भी लंबित आवेदनों के अधिक से अधिक निराकरण करने के निर्देश दिये हैं। सुशासन सप्ताह के दौरान सभी विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित सफलता की कहानी तैयार कर गुड गर्वेनेंस वीक पोर्टल में अपलोड किया जाना है।