मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थियों के लिए अच्छी खबर, बंद रोपवे हुआ फिर शुरू, एनआईटी ने दी ओके रिपोर्ट, दुर्घटना के बाद 22 दिन बंद रहा रोपवे


डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में बीते दिनों रोपवे की ट्राली गिरने के बाद सुधार कार्य किया गया। ट्रायल रन और एनआईटी की ओके रिपोर्ट के बाद रोप-वे का संचालन रविवार से एकबार फिर शुरू कर दिया गया है। रोपवे शुरू होने से दर्शनार्थियों को राहत मिली है। रोपवे से इससे ऊपर मंदिर स्थित मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए पहुंचने वाले दर्शनार्थियों अब रोपवे से दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रोप-वे ट्राली गिरने के हादसे के बाद इसके दोबारा संचालन के लिए फाइनल ओके रिपोर्ट रायपुर एनआईटी की विशेषज्ञ टीम द्वारा दी गई। जिला प्रशासन ने एनआईटी से टीम को संचालन से पहले तकनीकी बिंदुओं की जांच और फिटनेस की रिपोर्ट तैयार कराई। रोपे वे को संचालन के लिए तकनीकी रूप से फिट पाया जाने पर संचालन शुरू किया गया।

हादसे के बाद 22 दिन बंद रहा रोप-वे

मां बमलेश्वरी मंदिर परिसर में बीते 25 अप्रैल को रोपे-वे की एक ट्रॉली गिरने के बाद इसका संचालन बंद हो गया था। लगभग 22 दिनों बाद रोप-वे का फिटनेस पूरा होने के पश्चात संचालन शुरू किया गया है। रोप-वे बंद रहने से दर्शनार्थियों को ऊपर मंदिर जाकर दर्शन करने में काफी समस्या हो रही थी।

अनुमति के बाद संचालन

मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि र प्रशासन की अनुमति के बाद रोप-वे का संचालन शुरू कर दिया गया है। फिटनेस ट्रेस्ट पूरा कर करने के बाद संचालन शुरू हुआ है।