पंडरिया के सरईसेत निवासी गोपाल सिंह धुर्वे ने पुणे मे आयोजित वाको इंडिया नेशनल किकबॉक्सिंग मे जीता रजत पदक

राजकुमार सिंह ठाकुर

पण्डरिया । ब्लाक के वनांचल गांव सरईसेत निवासी गोपाल सिंह धुर्वे ने पुणे मे आयोजित वाको इंडिया नेशनल किकबॉक्सिंग मे जीता रजत पदक जीता है।

वाको इंडिया नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 27 से 30 दिसंबर तक पुणे के छत्रपति शिवाजी बॉक्सिंग हॉल मे आयोजित हुआ था।चैंपियनशिप मे छत्तीसगढ़ के 30 खिलाड़ियों एवं भारत से 1500 खिलाड़ी तथा 200 ऑफिसियल ने हिस्सा लिया। जिसमें छत्तीसगढ़ को 4 स्वर्ण, 13 रजत व 9 कांस्य सहित कुल 26 मैडल प्राप्त हुआ। इस चैंपियनशिप मे ब्लाक के सरईसेत निवासी होनहार खिलाड़ी गोपाल सिंह धुर्वे ने छत्तीसगढ़ के लिए रजत पदक अपने नाम किया।

गोपाल नेताजी सुभाष महाविद्यालय अभनपुर में बीपीएड कर रहे हैं। इनके जीत पर छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग के अध्यक्ष दीपक प्रसाद, संरक्षक नीरज सैनी, उपाध्यक्ष अभिषेक वर्मा, महासचिव शेख वसीम ,नेशनल रेफ्री राजेश बरेठ, महेश देवांगन, एवं सभी अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने शुभकामना देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की है। गांव व क्षेत्र के लोगों में भी हर्ष व्याप्त है।