पंडरिया-ब्लाक के ग्राम लोहरा(रोहरा) स्थित केशव गोशाला में गौ कथा का आयोजन रविवार को किया गया।जिसमें में गौ क्रांति के अग्रदूत गोपालमणी महाराज द्वारा गौ कथा के माध्यम से गौ का महत्व को बताया गया।उन्होंने बताया कि राम जी धरती पर गौ माता के लिए आये थे।गौ माता की प्रतिष्ठा सबसे पहले होनी चाहिए।विश्व में सबसे बड़ी महत्व मां का होता है।उन्होंने बताया कि जहां गौ की कथा होती है,वहां हनुमान होते हैं।जो लोग राम नाम लेने में कपट करते हैं,उन्हें सपने में भी राम नहीं मिल सकते हैं।जिस मिट्टी में गौ माता का खून गिरता है,वहां शिव लिंग प्रकट होते हैं।इसी प्रकार गौ से उत्पन्न वस्तुओं के सेवन से मन में शिव उत्पन्न हो जाते हैं।गौ हत्या बंद नहीं होने पर सभी पाप के भागीदार हैं।सभी को गौ हत्या का विरोध करना चाहिए।उन्होंने कहा कि कलयुग में यदि राजा पाप करता है तो जनता भी दोषी होता है।उन्होंने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गौ माता पर दोहरा मापदंड नहीं रखना चाहिए।सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में गौ को माता माना जाता है,लेकिन यही सरकार गोवा में गौ को पशु मानकर हत्या पर रोक नहीं लगाती है।उन्होंने कहा कि गाय को माता का दर्जा दिलाने सभी को शपथ लेना है,इसके लिए हर आंदोलन में अपने स्तर पर सहयोग करने की अपील की।







