

छ.ग. राज्य गामीण आजीविका मिशन (बिहान) की महिलाओं के सामग्री विक्रय व प्रदर्शिनी हेतु महिलाओं द्वारा बनाई गई विभिन्न प्रकार की सामग्री आकर्षण का केन्द्र थी। समूह द्वारा बनाए गए साबुन, फिनाईल, सेनेटाईजर, अगरबत्ती, दोना पत्तल, पापड, बड़ी, आचार, गुपचुप, जैविक चावल, आदि को बिहान मेला में स्टाल लगाकर विक्रय किया गया। इसके साथ ही वर्मी खाद का भी स्टाल लगा कर विक्रय किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख ने गौठान मेले के उद्वेष्यों के बारे में विस्तृत जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दी। महिला स्व सहायता समूह के उत्पादों को देखकर उनकी खुले मन से प्रशंसा की व सभी गौठान समिति, महिला समूहों व ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने कृषि उत्पाद जिसमें हल्दी, धनिया, मिर्च, के फलों को महिला समूहों को दे जिससे वे इन्हे उत्पाद में परिवर्तित कर सकें, और बाजार में उत्पाद लाया जा सकें। कार्यक्रम में जागेश्वरी धन्नु गौतम संरपच व सभी पंच गण उपस्थित थे व जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा विभिन्न प्रकार के सामग्रियों का विक्रय किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख,जनपद सदस्य एवं सभापति हरेन्द्र देव घृतलहरे,सरपंच जागेश्वरी धन्नु गौतम,उपसरपंच डिलेश्वरी देशमुख,गौठान समिति अध्यक्ष यशवंत देशमुख , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार सेन , गोमती निषाद सरपंच ग्राम पंचायत चंगोरी, तीजन साहू पंच,कमलेश्वर देशमुख पंच, प्रेम चक्रधारी,चंद्रकांत सिन्हा, माखन साहू अंजोरा सरपंच प्रतिनिधि, हरीश भारद्वाज, सरपंच प्रतिनिधि थनौद धन्नु गौतम,पूर्व जनपद पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिन्हा,पंच राकेश यादव, ग्राम पंचायत सचिव शेषनारायण चंद्रवंशी , सी.ओ.सी दुर्ग शैलेश भगत , नोडल अधिकारी रूचि वर्मा ,रोजगार सहायक, नरेंद्र देशमुख सहित ग्राम थनौद और आस पास गाँव के ग्रामीण जन उपस्थित थे। इस कार्यक्रम स्कुली बच्चे द्वारा नरवा,गरवा,घुरवा,बाड़ी के संदेश नृत्य नाटक देखाकर प्रस्तुती की गई और बढ़ चढ़ कर सभी महिला समूह सदस्य के लोग कुर्सी दौर,मटका फोड़,रस्सी दौर अन्य प्रकार के खेलों में भाग लिया गया।इस कार्यक्रम के मंच संचालन महेन्द्र सिन्हा द्वारा किया गया।






