पंडरिया।गोवर्धन पूजा के अवसर पर ग्राम बीजाभाठा में बने विशाल 16 एकड़ गौठान परिसर में पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई।इस अवसर पर गौमाता एवं गोवंश की विधिवत पूजा कर क्षेत्र व प्रदेश के सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की गई। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप गोवर्धन भगवान का पूजन कर गौसेवा, प्रकृति संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति के महत्व का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा गौठान परिसर भक्तिमय वातावरण एवं धार्मिक उल्लास से सराबोर रहा।
इस आयोजन ने गौमाता के प्रति श्रद्धा, सेवा और संरक्षण की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।इस दौरान गौठान अध्यक्ष केशव गबेल,गौसेवक मुकेश यादव,गौ चरवाहा प्यारेलाल यादव, ग्राम पटेल शंकर सिंह,पूर्व गौठान अध्यक्ष और समिति सदस्य हर्षवर्धन क्षत्रिय,वंशराज सिंह, सुभाष सोनी,दुर्गेश गबेल उपस्थित रहे।







