शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय पारोण्ड में बालिका दिवस पर रोशनी बनी एक दिन की प्राचार्या

आशीष दास

कोंडागांव/विश्रामपुरी । दिनांक 11 अक्टूबर को शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय पारोण्ड में “अंतर्राष्ट्रीय बलिका दिवस” धूमधाम से मनाया गया, जिसमें एक दिन की प्राचार्या कु. रोशनी मरकाम 12 वीं विज्ञान नियुक्ति किया गया। इस दौरान कु. रोशनी यादव 12 वी विज्ञान, कु. नेहा मनिकपुरी 12 वीं कृषि, कु. डिगेश्वरी 12वीं कला, कु. कृतिमा 11वीं विज्ञान, कु. देवकी मरकाम 11वीं कृषि, कु. चिंता मरकाम 11वीं कला, कु. कविता 10वीं कु. गरिमा 9वीं एक दिन के लिए आठों कक्षा के कक्षा शिक्षक नियुक्ति किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रामेश्वरी मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत पारोण्ड उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय बलिका दिवस पर छात्रों को सशक्त बनाने तथा कोई भी गतिविधियों में प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपती मुर्मू का जिक्र कर उनके जैसे बनने के लिए प्रेरित किया। उद्बोधन में आज की प्राचार्य कु. रोशनी मरकाम भी सभी शिक्षक स्टाफ को बहुत बहुत धन्यवाद देते हुए सभी छात्राओं को अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया अंतिम उद्बोधन में महिला शिक्षिका चारू सोलंकी ने बधाई देते समापन की घोषणा किये।