शासकीय हाई स्कूल गौरमाटी के प्राचार्य सरोज बाला बनाफर उत्कृष्ठ प्राचार्य के रूप में हुए सम्मानित

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । शासकीय हाई स्कूल गौरमाटी की प्राचार्य सरोज बाला बनाफर को स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संभागीय कार्यालय दुर्ग के मंथन कक्ष में 16 नवंबर 2022 को उत्कृष्ट प्राचार्य के रूप में सम्मानित किया जाएगा। बनाफर को यह पुरस्कार बालिका शिक्षा प्रोत्साहन, कई वर्षों से विद्यालय में नियमित रूप से योग कक्षा का संचालन व विभिन्न प्रकार की योजनाएं बनाकर शाला के शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करने हेतु प्रदान किया जा रहा है। बनाफर का पुरस्कार हेतु चयन होने पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष बल्लभ सिंह बैस, संजू साहू, वीरेंद्र धुर्वे ग्राम के सरपंच रोहिणी धुर्वे एवं पंचों , समस्त पालकों, ग्राम वासियों संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया है।