शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बड़ेराजपुर ने निकाली हर घर तिरंगा अभियान रैली

आशीष दास

कोंडागांव/विश्रामपुरी । भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ जिला मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला कोंडागांव के पदेन संरक्षक एवं जिला कलक्टर दीपक सोनी जिला आयुक्त स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, जिला संगठन आयुक्त भीषभदेव साहू के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेराजपुर के स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीण वासियों को आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आज़ादी के अमृत महोत्सव पर अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।

इस जागरूकता रैली में स्काउट, गाइड, रोवर , रेंजर, एनएसएस , जुनियर रेडक्रोस ,गणित एवं विज्ञान क्लब के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।जागरूकता रैली के पश्चात संस्था के प्राचार्य छबिलाल मरकाम ने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर हम सभी की ज़िम्मेदारी है कि हम सभी अपने अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराकर आस पास के सभी लोगो को प्रेरित करे। विद्यालय की स्काउट गाइड प्रभारी अनिता साहू ने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव को हम सभी को त्योहार की भांति मनाकर अपने देश के प्रति गौरवान्वित महसूस कर सके जिससे सभी विद्यार्थियों को भी अपने देश के गौरव के बारे में भी जानकारी हो सके।इसके साथ ही विद्यालय में वृक्षारोपण रोपण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाओ और बालक बालिकाओ द्वारा बहुत अधिक संख्या में पेड़ लगाकर खुद को गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य , सभी शिक्षक शिक्षिकाएं , शाला के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।और ग्राम बडेराजपुर के गणमान्य नागरिक थानुराम साहू, केआर गजबल्ला, और ग्राम के पटेल सुखनाथ साहेब ने स्कूल की इस पहल का स्वागत किया।