पाटन।। क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीट का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा बारहवीं में छात्र प्रयांशु ने 90.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं कक्षा दसवीं का परिणाम भी बेहतर रहा, जिसमें अधिकांश छात्र-छात्राएं सफल रहे। छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर ग्राम के सरपंच राजू साहू ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत कर गांव और स्कूल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।







