रायपुर।छत्तीसगढ़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार, 4 अगस्त को राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य रूप से शामिल हुए।

सीएम साय ने की घोषणा
इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि हर साल माघ पूर्णिमा को अब सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन मांस-मंदिरा का विक्रय भी बंद रहेगा। साथ ही सीएम ने राज्य अलंकरण में एक पुरस्कार संत रविदास के नाम पर दिए जाने का ऐलान किया।
रविदास के नाम होगा प्रमुख चौराहा
सीएम साय ने कहा, नया रायपुर में एक प्रमुख चौक का नाम संत रविदास के नाम पर करेंगे। इसके अलावा उनके संदेश को विधानसभा में अंकित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से मांग करेंगे।
सीएम ने कहा कि कलश वंदन अभियान अगले साल फरवरी 2027 तक चलेगा।






