दिलीप साहू/निकुम
निकुम के सरकारी अस्पताल में बीते दशकों से चिकित्सकों की जस की तस बनी हैं, इसे उधारी कहे या लाचारी, मानो निकुम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानो भगवान भरोसे चल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के अनदेखी और गैर जिम्मेदार अधिकारियों के के अनदेखी से मानो पूरा स्वास्थ्य सिस्टम ही फेल है, जिला मुख्यालय से महज 25किमी दूर सी एच सी निकुम स्वास्थ्य सुविधा बदहाल है, अस्पताल सुबह 8बजे ओपीडी स्टार्ट होना चाहिए, लेकिन स्टॉप नर्स ही समय पर पहुंचते है, बाकी तकरीबन 10बजे संभवतः आते हैं, दोपहर के बाद तो अस्पताल में सन्नाटा रहता है वहीं अस्पताल में दर्जन भर शौचालय है, लेकिन कही टूटे दरवाजे, तो कही पानी की कमी दांत चिढ़ा रहे है, गौर हो कि बरसात के मौसमी बीमारी और सड़क हादसे के केस ज्यादा आते है, लेकिन डॉक्टर स्वास्थ्य सुविधा ठीक से नहीं होने के कारण मरीज का अस्पताल से भरोसा उठ कर जाना मजबूरी व आदत बन गई है, गौर हो कि समीपस्थ जिला होने के कारण बालोद जिले के दर्जन भर गांव निकुम आते है, फिर ईलाज को स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों ने मानो आंख मूंद कुंभ करणीय नींद में है, क्षेत्र की जनता जनप्रतिनिधियों अधिकारियों से शिकायत करते-करते विधवा विलाप करके थक गए लेकिन बदहाल अस्पताल का सिस्टम को लेकर है पूर्व में समाजसेवी सुरेश साहू ने सीएम जनदर्शन में शिकायत किया, फिर फिर से शिकायत करने रायपुर जाएंगे
*दर्जन भर पी एच सी के उधारी के आर एम ए के भरोसे हो रहे ईलाज*
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निकम में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी है, जिसके कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरई, नगपूरा, नंदककटी, खुरसुल सहित कई पीएच सी के चिकित्सक आते है, कई बार अंडा पुलिस अपराधिक मामले में एम एल सी कराने निकुम आते है, लेकिन एम बी बी एस डॉक्टर नहीं होने से मायूस होकर लौटना पड़ता है, वही डॉक्टर की कमी के कारण मजबूरी में मरीजों को संजीवनी 108से रेफर करना
आदत बन गई है, समुचित इलाज़ नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने कई नारे बाजी, शिकायत कर के थक गए, वही ग्राम निकुम के सरपंच भागवत पटेल ने बताया कि विधायक को शिकायत किया हु, मौके पर जीवन दीप समिति के सदस्य तुलेश साहू ने बताया कई बार बोल कर थक गए लेकिन नहीं सुधर रही व्यवस्था, गौर हो कि चतुर्थ वर्ग कर्मचारी आया, स्वीपर, वार्ड बाय की कमी है , वही स्वास्थ्य कर्म चारी ड्रेस कोड भी नहीं पहनते हैं गौर की बीते लंबे समय से कई कर्मचारी अपनी चापलूली निति रीति के कारण दशकों से बर्फ की तरह जमे हैं, समय रहते अस्पताल में सर्जरी हो
*अस्पताल में पानी की कमी, दशकों से जर्जर पड़े है कमरे*
निकुम गौठान से उधारी का पानी आता है, कई पेयजल की कमी होती है, वही लाखों रूपये के वाहन शेड नहीं होने के कारण धूप, बारिश में खुले आसमान में, अस्पताल में खुद गंदगी पड़ी, मानो स्वच्छता से कोसो दूर हो,
*समय पर नहीं मिलता इलाज* , नहीं रहते डॉक्टर
अटल नगर निकुम के नारायण साहू अपने पत्नी 50वर्षीय दस्त हो रहे स्थिति में इलाज कराने पहुंचे, डॉक्टर नहीं होने के कारण स्टॉप नर्स ने दर्द से कहार रही पेशेंट को घंटों बैठा दिया , उसके बाद ड्रीप लगाया, वही महिला वार्ड व अस्पताल में बिजली वायरिंग सिस्टम भी खराब है, जिसके कारण कूलर सिर्फ शो पी स बन कर रह गए है, शौचालय में वाटर सिस्टम बेकार हैं, सिर्फ एक प्लासिकट बाल्टी रखी है, समय रहते मरीजों को सुविधा मिले
*सिर्फ सुशासन का ताल पीट कर वाहवाही का राग अलाप रही भाजपा सरकार* – *पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू*
दुर्ग ग्रामीण के पूर्व विधायक व मंत्री रहे ताम्रध्वज साहू ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते 19माह बीत जाने के बाद भी सत्ता धारी भाजपा सरकार मोदी जी गारंटी का माला रत छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को सुशासन का ताल पीटने वाली साय सरकार सिर्फ तमाश बिन बनकर मानो पूरी प्रशासनिक व्यवस्था पर धृतराष्ट्र नीति पर कार्य कर रही हो, जनता व सभी वर्ग परेशान है अब जनता अपने को छला महसूस कर रही हैं,
इस पूरे मामले की जानकारी लेता हु – विधायक ललित चंद्राकर* ने कहा कि इस पूरे मामले की जानकारी लेता हु, पूर्व जीवन दीप समिति में स्पष्ट और सख्त निदेश दिया गया था कि मरीजों को बेहतर सुविधा मिले
व्यवस्था को बिल्कुल ठीक करेंगे – डॉ. एन. एल बंजारे, बी एम ओ, निकुम सी एच सी
ने कही अस्पताल की व्यस्था को बिल्कुल ठीक करेंगे, समय पर कर्म चारी ड्यूटी पर पहुंचे स्पष्ट निर्देश है







