शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय निकुम का परीक्षा परिणाम घोषित

अंडा।निकुम संकुल निकुम विकास खंड व जिला दुर्ग के कक्षा छठवीं, सातवीं, आठवीं का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया। विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों सफल हुए, इस विद्यालय में सभी विद्यार्थी पढ़ाई करते हुए पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य परीक्षा में भी इस विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अपना प्रतिभा विगत 10 वर्षों से दिखाते रहे हैं।

आज परीक्षा फल घोषित होने पर संकुल प्राचार्य ए के पाण्डेय,संकुल समन्वयक संजय चंद्राकर, प्रधान पाठिका रीना भट्टाचार्य , विद्यालय प्रबंधन समिति केअध्यक्ष यादवेंद्र साहू , उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, सरपंच मुक्ति सुधाकर निकुम ने सभी बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं दी और अगले कक्षा में भी आने वाले समय में ऊंची उड़ान भरकर, संस्कारवान बनकर अपने परिवार, अपने गांव, समाज का नाम रोशन करते रहे यही अपेक्षा किया गया। कक्षा छठवीं में प्रथम स्थान केतन द्वितीय स्थान खोमेश्वर साहू ,तृतीय स्थान कुमारी झानेश, इसी प्रकार कक्षा सातवीं में प्रथम दामेन्द्र साहू, द्वितीय स्थान जानू राम तृतीय स्थान दामिनी साहू ,कक्षा आठवीं में प्रथम स्थान वीणा देवी पाल, द्वितीय स्थान दिव्या व तृतीय स्थान टिकेश्वरी साहू रही। सभी की सफलता की बधाई व शुभकामनाएं विद्यालय के शिक्षक स्टॉफ़ टी पी देशमुख, होमत सुधाकर , सरस्वती देवांगन, भुनेश्वरी देशमुख व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं दिए।