शासकीय प्राथमिक शाला डोहलापारा को मिला डिजिटल स्मार्ट बोर्ड, बच्चों में खुशी की लहर

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, शासकीय प्राथमिक शाला डोहलापारा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष धमतरी, परम सम्माननीय श्री अरुण सार्वा जी को तहे दिल से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिनके सौजन्य से विद्यालय को डिजिटल स्मार्ट बोर्ड प्रदान किया गया।

छात्र-छात्राओं की यह बहुप्रतीक्षित मांग थी। डिजिटल बोर्ड मिलने से अब बच्चों को पढ़ाई में आसानी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में भी विद्यार्थियों को मदद मिलेगी। शिक्षक कम समय में आसानी से ज्यादा चीजों को डिजिटल माध्यम से समझा पाएंगे।

इनका रहा विशेष योगदान

समिति ने इस कार्य में विशेष प्रयास करने वाले श्री साकेत साहू जी एवं बहन कविता साहू मैडम का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिनके अथक प्रयास से यह डिजिटल बोर्ड संस्था को प्राप्त हो सका।

साथ ही विशेष सहयोग के लिए श्री उमेश साहू जी का भी हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

डिजिटल बोर्ड मिलने से विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है।