वार्षिकोत्सव का आयोजन एवं अतिरिक्त कक्ष हेतु भूमिपूजन हुआ–शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरसाकला में वार्षिकोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।क मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री निर्मल कोसरे महापौर नगर निगम भिलाई चरोदा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कृष्णा चंद्राकर सभापति नगर निगम भिलाई चरोदा, विशेष अतिथि श्री केवल चंद्राकर अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, पूर्व अध्यक्ष श्री गणेश यादव, श्री तुंगजध्वज चंद्रवंशी,श्री गोपेन्द्र चंद्राकर, पार्षद श्रीमती सुषमा कमलेश चंद्राकर,श्रीमती दीपा चंद्राकर, श्री पन्नालाल चतुर्वेदी, श्री रुपेन्द्र यादव विधायक प्रतिनिधि की पावन उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण एवं पूजा अर्चना के साथ हुई। तत्पश्चात् संस्था के प्राचार्य सी. पी. देवांगन ने विद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन करते हुए अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के लिए तीन अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्य भी अतिथियों द्वारा किया गया। वरिष्ठ व्यख्याता ओ. पी. शुक्ला के मार्गदर्शन एवं सांस्कृतिक प्रभारी तनुजा वर्मा एवं नंदकुमार भारती के संयोजन में छात्र/ छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। करमा, ददरिया, बारहमासी, देवी गीत, राजस्थानी, पंथी, देशभक्ति गीत, पारंपरिक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। वर्षभर की विभिन्न क्रियाकलापों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्राओं को श्री गोपेन्द्र चंद्राकर एवं श्री तुंगजध्वज चन्द्रवंशी ने पांच- पांच हजार रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश्वर साहू, श्री कान्हा सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यख्याता श्री पी. एन. बघेल, श्रीमती यशोदा बंजारे, श्री विमल गुप्ता, श्रीमती भेषिका वर्मा, श्री दुष्यंत सिन्हा, श्रीमती लता जानसन,, श्री गौकरण देवांगन, श्री धनंजय जायसवाल, श्री अर्जुन ठाकुर, श्री यशवंत ठाकुर, श्रीमती रानू यादव का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।






